कई बीमारियों का कारण Bedsheet हो सकती हैं, Study में खुलासा

bedsheet

Bedsheet : एक तरफ जहां हम रोजाना साफ कपड़े पहनते हैं। तो वहीं हमें अपने आसपास भी सतर्क रहना चाहिए। नहीं तो हम भी बीमार हो सकते हैं। लेकिन चादर के मामले में, लोग कई हफ्तों तक एक ही चादर बिछाए रहते हैं। हालाँकि, बहुत से लोग उन्हें बदलते नहीं हैं, जब तक कि दाग धब्बे नहीं दिखते। लेकिन क्या ऐसा करना सही है?

क्या बेडशीट महीनों-महीनों न बदलने से इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता हैं? या हर तीन या चार दिन में कपड़े बदलने चाहिए? अगर आप भी इसी तरह की उलझन में हैं, तो आइए जानते हैं कि, एक बेडशीट कितने दिन तक बिछाई जानी चाहिए और इससे क्या नुकसान होता है।

बेडशीट कितने दिन तक इस्तेमाल करनी चाहिए?

डनलपिलों ने 2021 में एक अध्ययन में पाया कि 10.2 प्रतिशत लोग हर दो महीने के बाद अपने कमरे की चादर बदलते हैं। वहीं, लगभग ४४.९ प्रतिशत लोग एक से दो हफ्ते में बिस्तर की चादर बदलते हैं। इसके अलावा, 2012 में नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने एक सर्वेक्षण करके देखा कि, लोग कितने दिनों में घर की चादर बदलते हैं। इस सर्वे में पता चला कि, उस समय लोग अपने कमरे की बेडशीट को हर दो हफ्ते में बदलते थे।

हालाँकि, जानकारों का कहना है कि, लोगों को कम से कम हर सप्ताह अपनी बेडशीट बदलनी चाहिए। नहीं तो उन्हें बीमार भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि, बेडशीट पर अनजाने धूल के कण जम जाते हैं, जो एक व्यक्ति को बीमार भी बना सकते हैं।

क्यों बदलना चाहिए हर हफ्ते बेडशीट ?

एलर्जी

त्वचा की कोई समस्या या एलर्जी होने पर दिन में एक से दो बार चादर बदलना चाहिए। इससे एलर्जी की समस्या और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा, बीमार होने पर भी चादर बार-बार बदलनी चाहिए।

ज्यादा पसीना आना

कुछ लोग को सोते समय बहुत पसीना आता हैं, जिससे उनकी चादर बदबूदार हो जाती है। यदि आपको भी सोते समय पसीना आता है, तो रोजाना अपनी चादर बदलें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको संक्रमण सकता हैं।

पालतू जानवर

जिन लोगों के घर में पालतू जानवर हैं, उनको बिस्तर की चादर हर दिन बदलनी चाहिए। यदि आपका जानवर आपके बेड पर सोता है, चादर को गर्म पानी से धोना चाहिए।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए हैं और इसे चिकित्सा सलाह या पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञता के विकल्प के रूप में नहीं माना जा सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हालाँकि प्रस्तुत जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।