Planet K2-18b जिसे कहा जा रहा Super Earth? क्या सकता है Aliens का ठिकाना।

Planet K2-18b

Planet K2-18b:विज्ञान की दुनिया बहुत ही विचित्र है अक्सर दूसरे ग्रहों पर एलियन रहने की खबर आती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने इस क्षेत्र में एक नई खोज की है

Planet K2-18b:विज्ञान की दुनिया बहुत ही विचित्र है अक्सर दूसरे ग्रहों पर एलियन रहने की खबर आती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने इस क्षेत्र में एक नई खोज की है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने पृथ्वी से अलग ग्रह मिला है जिसे वैज्ञानिकों ने Planet K2-18b नाम दिया है। विशेष बात यह है कि वैज्ञानिकों ने इस ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की है।

क्यों हो सकता है जीवन?

Planet K2-18b

नासा ने पहले भी मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह पर डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS) गैस प्राप्त की है। दरअसल, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह गैस समुद्र के आसपास उत्पन्न होती है।

क्या है Planet K2-18b?

क्या एलियन पृथ्वी से अलग कहीं रहते हैं? वैज्ञानिकों ने मान लिया है कि पृथ्वी से अलग दूसरे ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है, हालांकि इस प्रश्न का कभी स्पष्ट उत्तर नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञान संस्थान में प्रोफेसर निक्कू मधुसूदन के नेतृत्व यह खोज की गयी है। मीडिया में दिए गए एक बयान में मधुसूदन ने कहा कि पृथ्वी K2-18b पर बहुत अधिक हाइड्रोजन हो सकता है। इस पर बहुत बड़ा समुद्र हो सकता है। उनका दावा था कि यह नया ग्रह धरती से बाहर एलियन होने के कई नए रहस्यों को खोजेगा।

Planet K2-18b पृत्वी से कितना दूर?

जानकारी के अनुसार, पृथ्वी से लगभग 110 प्रकाश वर्ष दूर एक नया ग्रह है। इसकी मात्रा पृथ्वी से लगभग 8.92 गुना अधिक है और इसकी चौड़ाई लगभग 2.37 गुना है। इस पर सूरज भी है। यह अपने यहां स्थित लाल गोले को 32 दिन में परिक्रमा करता है।