आ रहा है 12GB तक रैम वाला सस्ता Samsung Galaxy A05s स्मार्टफोन

बता दे  सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपने Samsung Galaxy A05s स्मार्टफोन को मलेशियन मार्केट लॉन्च कर दिया है। वहीं, अब फ़ोन के भारत में पेश होने का ऐलान कर दिया गया है

यह सस्ता मोबाइल तगड़े फीचर्स के साथ 18 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने वाला है । लीक हुए टीजर के मुताबिक फ़ोन में रैम प्लस फीचर के साथ 12GB रैम मौजूद है

फ़ोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले मौजद है। जो 1080 x 2400 का पिक्सल रेज्ल्यूशन और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है

इस फ़ोन में 6नैनोमीटर पर बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी हाई क्लॉक स्पीड 2.4गीगाहर्ट्ज़ की है।

डाटा स्टोर के लिए फ़ोन में 6GB  रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड और एक्सटेंटेड रैम सपोर्ट भी मिलता है।

मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ  50 MP का  प्राइमरी लेंस, 2 MP डेप्थ सेंसर और 2 MP का मैक्रो लेंस  दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13 MP फ्रंट कैमरा मौजूद  है।

इस फोन में  5,000एमएएच की बैटरी मिलती है जो  25वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है

भारत में मोबाइल को कम बजट यानी करीब 15,000 रुपये में पेश किए जाने की उम्मीद है