Tata की यह धांसू कार देती है 26 की माइलेज कीमत, 6 लाख से कम
टाटा की गाड़ियों को कम कींमत में ज्यादा देने के लिए जाना जाता है, इसी कड़ी में एक पॉवरफुल कार Tata Tiago है, जो पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक तीनो वर्जन में आती है
इस हैचबैक कार की बाजार में शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये एक्स शोरूम है। जिसका टॉप मॉडल 8.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
यह कार पांच कलर ऑप्शन Midnight Plum, Daytona Grey, Opal White, Arizona Blue और Flame Red के साथ मिलती है
Tata Tiago में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मौजूद है, जो सड़क पर 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
इसके अलावा इस कार का पेट्रोल मैनुअल वर्जन 20.01 kmpl की माइलेज देता है। वही इस कार का CNG वर्जन 26.49 km/kg की माइलेज देता है।
Tata Tiago में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टिम (ABS) और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।
साथ ही Tata Tiago में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है
कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं
Tata Tiago EV में मैक्सिमम 24.0 kwh की बैटरी मौजद है। इस कार में सिंगल चार्ज पर 315 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है।
बता दे या कार महज 58 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। साथी ही कार में 240 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। यह 5 सीटर कार है।