इंतजार खत्म ! आ गया स्टायलिश फोल्डेबल फोन Oppo Find N3 हुआ लॉन्च

ओप्पो ने आखिरकार अपने फोल्डेबल फ्लैगशिप डिवाइस Find N3 को लांच कर दिया है !  बता दें कंपनी ने इस फ़ोन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया  है

Oppo Find N3 को सिंगल वेरिएंट 16GB  रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।

इस फ़ोन की कीमत SGD 2,399 (लगभग 1,45,400 रुपये रखी गयी  है। इस फोन का प्री-ऑर्डर 20 अक्टूबर से शुरु हो गयी है 

Oppo Find N3 चार कलर ऑप्शन के साथ मिलता है, साथ ही इस फ़ोन को दो फिनिश में पेश किया है।

फोन में ब्लैक और रेड वेगन लेदर रियर पैनल मौजूद है, जबकि इसमें ग्रीन और गोल्ड में मैट ग्लास मिलते है। इसके अलावा शैंपेन गोल्ड मॉडल में कलर मैच कैमरा आइसलैंड दिया गया  है।

फ़ोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 दिया गया है। क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Wi-Fi 7, Bluetooth v5.3 और सिंगल कोर में 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड मौजूद है।

इस फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,805mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक आप केवल 42 मिनट में इस फोन को 100% तक चार्ज किया जा सकता है 

फ़ोन में दो सेल्फी कैमरे दिए गए है जिसमे अंदर की तरफ 20MP और कवर स्क्रीन पर 32MP का कैमरा मिलता है। वहीं, इसके पीछे की ओर सोनी का नया 48MP LYTIA-T808 “पिक्सेल स्टैक्ड” सेंसर मौजूद  है।

वही ऑटोफोकस के साथ 14mm f/2.2 अल्ट्रावाइड लेंस के पीछे एक 48MP 1/2″ सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3x 70mm f/2.6 स्थिर पेरिस्कोप लेंस के साथ 64MP 1/2″ सेंसर मिलता है।