Infinix Smart 8 जल्द होगा लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट
इंफिनिक्स भारत में अपने कई सस्ते फ़ोन लॉन्च कर चुकी है ! इसी कड़ी में कंपनी अपने नए Infinix Smart 8 लाने की तैयारी कर रही है
हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से अभी ऐलान होना बाकी है, लेकिन यह फ़ोन गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर देखा गया है
लिस्टिंग के मुताबिक यह Infinix Smart 8 एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ एन्ट्री ले सकता है
फ़ोन की इस स्क्रीन पर 720 x 1612 के पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जायेगा । फ़ोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T606 चिपसेट मिलेगा
स्टोरेज के मामले में लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन 3GB रैम के साथ आने की उम्मीद है
इस फ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फ़ोन गूगल प्ले कंसोल पर एंड्रॉयड 13 बेस्ड बताया गया है।
डिस्प्ले: Infinix Smart 8 के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 या 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। जो 720 x 1612 का पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आ सकता है
बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है