Realme GT 5 Pro की TENAA लिस्टिंग में आई सामने, जल्द होगा लांच
रियलमी आने वाले कुछ दिनों में अपनी जीटी सीरीज के तहत अपने Realme GT 5 Pro स्मार्टफोन को पेश करने वाला है
दरअसल कई दिनों से इस स्मार्टफोन को लेकर टेक मंच पर चर्च हो रही थी. लेकिन कंपनी ने फ़ोन का नया टीजर पेश कर लॉन्च कंफर्म कर दिया है।
बता दें यह फ़ोन सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखा गया है। जिसमें इसके डिजाइन की जानकारी मिली है
TENAA लिस्टिंग में मुताबिक Realme GT 5 Pro वाइट कलर में दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक लॉन्च के समय इस फ़ोन को वेगन लेदर और अन्य रंगो में भी उपलब्ध किया जायेगा
इस फ़ोन में पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर मिलते हैं। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के पास रियलमी की ब्रांडिंग दी गई है।
Realme GT 5 Pro कर्व्ड पैनल के साथ 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।
डिस्प्ले
इस फ़ोन में सबसे तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलना तय हो गया है।इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 10,000 मिमी² बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।
प्रोसेसर
इस डिवाइस में 24जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
स्टोरेज
Realme GT 5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ सोनी आईएमएक्स966 का प्राइमरी कैमरा लेंस, 64MP का OV64B पेरिस्कोप लेंस 3X ऑप्टिकल जूम और 13 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।
कैमरा
बैटरी के मामले में यह फोन 5400mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 100वाट फास्ट चार्जिंग और 50वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है ।