फॉक्सवैगन Virtus GT Plus Matte एडिशन 17.62 लाख रुपये में हुआ लॉन्च

अपने त्योहारी सीज़न के चलते वोक्सवैगन ने अब अपने  वर्टस जीटी प्लस मैट एडिशन की कीमतों का ऐलान कर दिया है , जिसकी बुकिंग पिछले महीने से  शुरू की गई थी।

Virtus GT Plus Matte एडिशन की कीमत 17.62 लाख रुपये से लेकर 19.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच रखी गई है, जो स्लाविया मैट एडिशन के करीब है जो कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई है 

Virtus GT Plus Matte एडिशन ब्रांड के जीटी एज पर आधारित है  जिसमें पहले वर्टस और ताइगुन दोनों के डीप ब्लैक पर्ल एडिशन भी देखने को मिले है

इस एडिशन में डार्क मैट ग्रे पेंट शेड मिलता मिलता है। साथ ही इसमें अंदर की तरफ, इसमें एल्यूमीनियम पैडल, चेरी रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रेड एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गयी है

मैट फ़िनिश केवल 150hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर के साथ आता है जिसमे मैनुअल और DSG स्वचालित गियरबॉक्स दोनों मौजूद है। 

वोक्सवैगन ने ताइगुन और वर्टस दोनों को फ्रंट-पावर्ड सीटों के साथ-साथ दोनों मॉडलों के टॉपलाइन और GT Plus वेरिएंट पर फुटवेल फ़्लैश के साथ अपडेट किया है।

बता दें ग्राहक 3 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2023 के बीच की में वोक्सवैगन कारों की टेस्ट ड्राइव  कर सकते है साथ ही बुकिंग पर उपहार भी जीत सकते हैं।