Divyanka Tripathi का हुआ भयानक एक्सीडेंट, सर्जरी की आई नौबत

divyanka tripathi

Divyanka Tripathi : टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही हैं। सबकी प्यारी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्हें सभी जानते हैं, उनका एक बुरा एक्सीडेंट हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस को बहुत चोट लगी है और स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बात सर्जरी कराने तक पहुंच गई हैं। हम आपको अफवाहों से नहीं बता रहे हैं। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की टीम ने फैंस के लिए एक बयान जारी किया है, जिसमें ये दुखद खबर बताई गई है।

दिव्यांका के एक्सीडेंट की आई खबर

divyanka tripathi

बता दें, विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को सूचना दी गई हैं । इस पोस्ट में बताय गया हैं कि, “ये ऐलान करते हुए माफी चाहते हैं कि विवेक का लाइव सेशन जो कल के लिए रखा गया था उसे अगले नोटिस तक पोस्टपोन किया जा रहा है।” दिव्यांका की कुछ घंटे पहले दुर्घटना हुई है और अब वे अस्पताल में भर्ती हैं। जब तक वे स्वस्थ नहीं होते तब तक विवेक उनके साथ रहेगा। हम आपके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं और दिव्यांका की जल्द ही ठीक होने की कामना करते हैं। विवेक आप सभी से फिर से मिलने के लिए बेताब है। टीम विवेक’

विवेक की टीम ने कंफर्म की खबर

यह सुनते ही फैंस के होश उड़ गए। दिव्यांका त्रिपाठी की चिंता सभी को छू गई। अचानक से एक्ट्रेस को क्या हुआ और उनकी हालत कैसी है, ये सोचकर सब को बुरा लगा। हालाँकि, दिव्यांका ने कई साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम रोशन किया है, जिसके लाखों चाहने वाले हैं। साथ ही अपने काम से फैंस का प्यार भी पा रही हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस के साथ हुई दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। विवेक की टीम ने फिर एक पोस्ट शेयर कर दिव्यांका के प्रशंसकों को उनकी हेल्थ की जानकारी दी हैं।

एक्ट्रेस की होगी ये सर्जरी

यह पोस्ट देखने के बाद भी प्रशंसक खुद को नहीं संभाल पाएंगे। दरअसल, अगली इंस्टाग्राम पोस्ट में एक एक्स-रे चित्र शेयर किया गया है। इसमें टूटी हुई हड्डियां हैं। एक्टर की टीम ने इसे शेयर करते हुए कहा, “दिव्यांका मैडम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी।” वह सुरक्षित हैं।फैंस अब एक्ट्रेस की सर्जरी की खबर सुनकर बेहाल हो गए हैं। दिव्यांका हाल ही में एक बड़ी सर्जरी से गुजरी हैं। उन्होंने लिगामेंट सर्जरी के बाद रिकवरी का वीडियो खुद अपने फैंस से शेयर किया था। अब उन्हें एक बार फिर सर्जरी का दर्द सहना होगा।