GATE 2024 के एडमिट कार्ड हुए जारी, Download डायरेक्ट लिंक

gate 2024

GATE 2024 Admit Card: GATE 2024 के एडमिट कार्ड बेंगलुरु के Indian Institute of Science ने जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट, 2024.iisc.ac.in, से एडमिट कार्ड या हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे ।

GATE 2024 Exam date

GATE 2024 देश भर में 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी को होगा। Exam दो शिफ्ट ले कराया जायेगा । सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पहली शिफ्ट रहने वाली है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी । परीक्षा का पेपर अंग्रेजी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में होगा। जिसमे 30 सब्जेक्टों के सवाल पूछे जायेगे। सेक्शन में जनरल एप्टीट्यूड (GA) और कैंडिडेट्स के चुने गए विषय शामिल होंगे।


GATE 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदम फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद GATE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा।यहां आवश्यक डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट करे ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर ले और इसका प्रिंट आउट निकालने ले ।
  • इस लिंक https://goaps.iisc.ac.in/login की मदद से आप अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।

21 फरवरी, 2024 को आंसर की उपलब्ध होगी, और 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि है। 16 मार्च, 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 23 मार्च, 2024 को स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध किया जायेगा। कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए आईआईएससी गेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। GATE परीक्षा एक अलग ग्रेजुएट लेवल के सब्जेक्ट में कैंडिडेट्स के ज्ञान का विश्लेषण करती है। क्वालिफायर मास्टर और डॉक्टरेट प्रोग्राम को आगे बढ़ा सकते हैं, और शैक्षिक संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) गेट स्कोर पर विचारकिया जाता हैं।