Mahashivratri : हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 मार्च को महाशिवरात्रि का महाव्रत हैं। महाशिवरात्रि सभी व्रत-त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण व्रत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालु महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Toggleपौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह महाशिवरात्रि के दिन हुआ था। इसी दिन भगवान शिव दिव्य ज्योतिर्लिंग के रूप में भी दिखाई दिए। बता दें, महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।
महाशिवरात्रि, भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन है। इस दिन राशि के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय हैं। आज हम जानेंगे कि, महाशिवरात्रि के दिन भगवान को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन ये राशियां करें इन उपायों को
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि वाले शिवलिंग को गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करें। शहद और मीठे चावल भी दें। इस तरह का उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, ऐसा कहा जाता हैं कि, इन उपायों को करने से में लाभ मिलता हैं ।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन दही और दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं ।
कर्क राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि वाले शिवलिंग को दूध से अभिषेक कर सकते हैं। सफेद चंदन, वस्त्र, फूल और मिठाई या खीर भी सफेद होना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही जीवन में प्रगति करने का अवसर मिलता है।
कन्या राशि
महाशिवरात्रि के दिन कन्या राशि वाले लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर शहद के साथ बेलपत्र भी अर्पित करें।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि वाले लोगों को शिव को प्रसन्न करने के लिए शहद और बेर का भोग देना चाहिए। माना जाता है कि, बेर और शहद का भोग हर मनोकामना को पूरा कर सकता है। साथ ही भगवान की कृपा भी मिलती है।
Disclaimer
यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि, Good Reader Hub किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें ।