Porsche की नई Porsche Panamera कार, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद जानें फीचर्स

porsche panamera

Porsche Panamera: पॉर्शे, एक लक्जरी कार निर्माता कंपनी, ने भारत में अपनी नई पनामेरा (Panamera) कार लॉन्च की है। तीसरी पीढ़ी की Porsche Panamera की शुरुआती कीमत 1.78 करोड़ रुपये है। अब कंपनी ने इसे डिलीवर करना शुरू कर दिया है। क्योंकि इसके ग्लोबल लॉन्च के दौरान भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी।

New Porsche Panamera में हैं आधुनिक फीचर्स

porsche panamera

नए पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) की डिजाइन लैंग्वेज दिखाई देती है। इसमें कई ऑप्शनल दिए गए हैं। Porsche Panamera में 10.9 इंच की फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दी है। यह स्टैंडर्ड फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जिंग, पार्किंग असिस्टेंस, 8-वे एडजस्टेबल सीट्स और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

New Porsche Panamera का इंजन

भारत में आने वाली नवीनतम पॉर्शे पनामेरा में 2.9-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन है। जिसकी क्षमता है 353bhp का अधिकतम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क देती हैं। इसमें इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए है। इसकी टॉप स्पीड 272 km/h है। साथ ही, यह 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार प्राप्त करती है।

आपको बता दें कि ग्लोबली पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) का V8 वर्जन और हाइब्रिड वर्जन भी मौजूद हैं। लेकिन कंपनी ने इसे भारत में उपलब्ध नहीं किया हैं। आप चाहें तो बाहर से इन्हें ला सकते हैं। 2023 में, पॉर्शे कंपनी ने 914 कारें बेचीं। यह कंपनी के भारत में हुई सबसे अधिक बिक्री है। कंपनी की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी है। 2023 में कंपनी ने 113 टायकन बेचे हैं। जो सर्वाधिक है।