Babar Azam ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कह दी बड़ी बात
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के लिए यह विश्व कप 2023 कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान विश्व कप में एक के बाद एक मैच हार रहा है
पहला और दूसरा मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान लगातार 4 मुकाबले हार गया है। जिसको लेकर बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे है
इन सबके बावजूद बाबर आजम ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कह दी है ! जिससे उन्होंने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।
बाबर आजम ने मीडिया से बातचीत के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित और विराट मेरे फेवरेट बल्लेबाज हैं
आगे बाबर ने कहा कि मैं हमेशा से ही इन दोनों खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं।
जब भी टीम प्रेशर में होती है, ये दोनों खिलाड़ी अलग तरीके का शानदार खेल दिखाते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाते हैं।
इसके अलावा बाबर ने रोहित और विराट के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की भी तारीफ की है। जिसमें उन्होंने केन को बेहतर बल्लेबाज बताया है
बाबर के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। खासतौर पर भारतीय फैंस बाबर को एक पॉजिटिव शख्सियत बताते हुए नजर आ रहे है