चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चाँद पर सल्फर की उपस्थिति का पता लगाया

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान में लगे एक पेलोड ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है

कहा गया ही कि उम्मीद के मुताबिक  उपकरण ने एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया

इसके अलावा इसरो ने कहा, "हाइड्रोजन की मौजूदगी के संबंध में गहन जांच चल रही है"

चंद्रयान-3 रोवर पर लगे "एलआईबीएस" उपकरण ने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह की मौलिक संरचना पर पहली बार इन-सीटू माप लिया है

"एलआईबीएस" एक ऐसी वैज्ञानिक तकनीक है, जो सामग्रियों को तीव्र लेजर पल्स के संपर्क में लाकर उनकी संरचना का पता करती है

चट्टान हो या मिट्टी जैसी किसी सामग्री की सतह पर हाई एनर्जी लेजर पल्स केंद्रित होती हैं.

इस लेजर पल्स के कारण एक अत्यंत गर्म और स्थानीय प्लाज्मा जनरेट होता है