LAVA का सस्ता 5G फोन भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अप्रैल महीने में LAVA Blaze 2 लॉन्च किया था, जिसकी कींमत सिर्फ 8,999 रुपये थी
वहीं अब कंपनी इस सस्ते फ़ोन का 5जी वर्ज़न लाने जा रही है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया गया है कि वह बहुत जल्द ही भारत में LAVA Blaze 2 5G फोन पेश करने वाली है
बता दें इसके साथ ही लावा ने आने वाले LAVA Blaze 2 की टीज़र वीडियो भी शेयर कर दिया है
लावा कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये ब्लेज़ 2 5जी लॉन्च को टीज़ किया है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल लॉन्च डेट खुलासा नहीं हुआ है
लेकिन यह जरूर साफ हुआ है कि फ़ोन बहुत जल्द ही मार्केट में आएगा । लावा अपने नए फोन को ‘Lord of 5G‘ हैशटैग के साथ टीज़ कर रही है।
शेयर किये गए वीडियो के मुताबिक में पता चला है कि लावा ब्लेज़ 2 5जी फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप वाला रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो कि बीच में रहेगा
LAVA Blaze 2 स्मार्टफोन पंच-होल डिजाईन वाली डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन मौजदू है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर चलती है
फ़ोन में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T616 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा ।
इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो कि सेकेंडरी एआई लेंस के साथ काम करता है
LAVA Blaze 2 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। वहीं तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के यह 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है