4 कैमरे और 2 स्क्रीन के साथ यह पावरफुल Magic Vs 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
Honor ने पाने फोल्डेबल फ़ोन Magic Vs 2 को चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसमे 2 डिस्प्ले और 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
बता दें इस मुड़ने वाले फ़ोन में Luban titanium hinge का इस्तेमाल किया है जो फ़ोन की मोटाई और वजन को काफी कम कर देता है।
Honor Magic Vs 2 में 2376 x 1060 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7.8 इंच की प्राइमरी स्क्रीन मिलती है। जो कि 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है
इसके अलावा फोन फोल्ड करने के बाद जो स्क्रीन दिखती है वह 6.43 इंच की है। यह स्क्रीन भी एमोलेड पैनल पर बनी है जो 2344 x 2156 पिक्सल रेज्ल्यूशन तथा 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है
यह फ़ोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है जो मैजिकओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के क लिए फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है
Honor Magic Vs 2 में 16जीबी रैम मैमोरी दी गयी है, इसके साथ ही 512जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
फ़ोन में 50 MP प्राइमरी सेंसर के साथ 20MP टेलीफोटो लेंस और 12 MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 16 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोल्डेबल फोन में 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट मौजूद है। जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है।
बता दें Honor Magic Vs 2 के चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुए है। जिसके बेस वर्ज़न में 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत CNY 6999 यानी की 79,700 रुपये के करीब है।
इसके अलावा इसका बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी कींमत CNY 7699 यानी 87,700 रुपये के करीब है