वनप्लस की ऐस-सीरीज के स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 की बड़ी जानकारी लीक हुई है । ऐसा कहा जा रहा कि कंपनी इस डिवाइस को अपने वनप्लस 12 के साथ लॉन्च कर सकती है
टिपस्टर के कंफर्म जानकारी के मुताबिक यह नया फ़ोन OnePlus Ace 3 नाम से आने वाला है
OnePlus Ace 3 में जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए Qualcom Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है
लीक हुई जानकारी के मुताबिक इस डिवाइस में मेटल फ्रेम के साथ 5,500एमएएच बैटरी मिलेगी । इसको चार्ज करने के लिए 100वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
OnePlus Ace 3 में सोनीआईएमएक्स709 टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है जो 2X ऑप्टिकल जूम की सुविधा देता है
OnePlus Ace 3 में 6.74 इंच का OLED कर्व एज डिस्प्ले मिल सकता है जो 120hz रिफ्रेश रेट, 1.5k रिजॉल्यूशन और पंच होल डिजाइन के साथ आ सकता है
फ़ोन में दो स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं जो 16जीबी, 24जीबी LPDDR5x रैम के साथ 512जीबी और 1टीबी UFS 4.0 स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है