TECNO Spark 20 Pro स्मार्टफोन ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर हुआ लिस्ट
टेक्नो जल्द ही अपनी स्पार्क 20 सीरीज को पेश कर सकता है, जिसमे TECNO Spark 20 Pro मोबाइल आने उम्मीद है
ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के अनुसार टेक्नो का नया फ़ोन वेबसाइट पर KJ6 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है ।
इस साइट पर फ़ोन के मॉडल नंबर के साथ फोन का नाम TECNO Spark 20 Pro भी तय हो गया है
लिस्टिंग के मुताबिक यह डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आएगा
इससे पहले बाजार में आई Tecno Spark 10 सीरीज की तरह Tecno Spark 20, Tecno Spark 20 5G, Tecno Spark 20 Pro और Tecno Spark 20C जैसे चार मोबाइल पेश किये जा सकते है
Tecno Spark 20C फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलने की डिटेल सामने आयी है। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
डाटा स्टोर करने के लिए फ़ोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके साथ ही वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलने की उम्मीद है ।
फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, वहीं, सेल्फी के लिए 16 MP फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
फ़ोन पावर बैकअप के लिए स्पार्क 20सी में 5000mAh बैटरी सहित 45वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ सकता है