Vivo X100 और X100 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
वीवो अपनी एक्स सीरीज के तहत उम्मीद की जा रही है कि Vivo X100 और Vivo X100 Pro को नवंबर के महीने में चीन में लांच कर सकता है
जिसके बाद इन फ़ोन्स को भारत सहित अन्य बाजार में भी पेश किया जा सकता है । हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसके बारें में कोई ऐलान नहीं किया है,
लेकिन टिपस्टर द्वारा मोबाइल्स की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आ चुकी है
लीक हुई जानकारी के मुताबिक मीडियाटेक 6 नवंबर को डीमेंसिटी 9300 प्रोसेसर का ऐलान कर सकती है
इसी के चलते मोबाइल लॉन्च की डेट, प्रोसेसर के पेश होने के बाद 13, 14 या 15 नवंबर बताई जा रही है
जनकारी के मुताबिक Vivo X100 में Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है. साथ ही फ़ोन में 5,100mAh की बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है
वही अगर Vivo X100 Pro की बात करें तो इसमें Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसमे पावर बैकअप के लिए 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है
इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया है कि X100 और 100 Pro में IMX663 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64-MP पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा मिल सकता है।