Y200 5G के रेंडर्स आए सामने, ऐसा होगा फ़ोन का लुक

भारत में वी, टी और वाई सीरीज कुछ बैक-टू-बैक फोन्स लॉन्च करने के बाद, वीवो अब देश के लिए एक और वाई सीरीज डिवाइस लाने की तैयारी कर रहा है 

लीक के मुताबिक Vivo Y200 5G भारत में दो कलर ऑप्शन:डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन में मिलेगा ! उम्मीद है कि डिवाइस में  Vivo V27 और V29 सीरीज मॉडल की जैसी ऑरा लाइट तकनीक हो सकती है 

फ़ोन में एक पंच-होल कटआउट के अलावा गोलाकार कोनों के साथ आएगा। वहीं, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाहिने ऒर होगी

बता दें रिपोर्ट के मुताबिक ये  नया वीवो वाई200 5जी फोन अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है 

इस फोन की बिक्री दशहरा से पहले शुरू की जा सकती। वही फ़ोन की सेल डेट 22 अक्टूबर या 23 अक्टूबर रखी जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है । जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करेगी।

रिटेल सोर्स  मुताबिक़ Y200 5G फ़ोन भारत में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ आएगा ! जिसमे 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलने वाली है 

फ़ोन में डुअल रियर कैमरा के साथ  फोन के बैक पैनल पर Smart Aura Light से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 MP ओआईएस लेंस और  एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 MP बोका लेंस मिलने की उम्मीद है !