Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। OTT प्लेटफॉर्म पर गुड्डू भैया और गोलू एक बार फिर से दिखे। बता दें, मुन्ना भाई के बिना लोगों को ये सीरीज पसंद नहीं आई
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
ToggleMirzapur 3: मिर्जापुर 3 रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। OTT प्लेटफॉर्म पर गुड्डू भैया और गोलू एक बार फिर से दिखे। बता दें, मुन्ना भाई के बिना लोगों को ये सीरीज पसंद नहीं आई। साथ ही कालीन भैया यानी पकंज त्रिपाठी का किरदार भी बहुत कमजोर दिखाया गया है। दर्शकों ने इसे लेकर विविध रिएक्शन दिए हैं। लेकिन इस बार दद्दा की बड़ी बहू सलोनी भाभी पर सीरीज का फोकस है। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी आखिर कौन हैं।
बिहार की रहने वाली हैं नेहा सरगम
एक्ट्रेस नेहा सरगम मिर्जापुर 3 में सलोनी भाभी का किरदार निभा रही हैं। नेहा मूलतः बिहार के पटना में रहती हैं। वास्तविक नाम नेहा दुबे है। पटना में पढ़ाई करने के बाद वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गईं। नेहा ने बचपन से ही एक गायिका बनने का सपना देखा था। उन्होंने अपना सपना साकार करने की कोशिश की हैं। ऐसे में नेहा सरगम ने इंडियन आइडल के चौथे सीजन में भाग लेने का प्रयास किया, लेकिन गले में चोट लगने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया।
टीवी पर इस शो से किया था डेब्यू
‘चांद छुपा बादल में’ नेहा सरगम का पहला टीवी शो था। राजन शाही ने नेहा सरगम के ऑडिशन को देखकर उन्हें फोन करके रोल ऑफर किया। नेहा के माता-पिता नहीं चाहते थे की नेहा ऐक्टर बने। लेकिन राजन शादी खुद नेहा के घर गए साथ ही उनके माता-पिता से बातचीत की। तब जाकर नेहा ने पहली बार टीवी पर काम किया। उनके पहले टीवी शो ने काफी लोगों को प्रेरित किया था।
नेहा ने लूटी महफिल
नेहा ने टीवी पर अपने पहले शो के बाद एक्टिंग से काफी समय ब्रेक लिया। इसके बाद, उन्होंने रामायण: सबके जीवन का आधार नामक टीवी शो में शानदार कमबैक किया। 2012 में नेहा सीता के किरदार में भी नजर आईं। इस शो में उनके साथ ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रसिद्ध अभिनेता नील भट्ट भी थे। बता दें, इसी बिच दोनों के बिच में प्यार हुआ था। बाद में 2-3 साल तक एक दूसरे के साथ रहे और शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों की एक दूसरे के साथ नहीं बनी और उनका ब्रेकअप हुआ।
पौराणिक शो से नेहा ने बनाई पहचान
अब तक, नेहा सरगम को सास-बहू वाले टीवी शोज से अधिक पौराणिक सीरियल्स में प्रशंसा मिली है। उन्होंने रामायण और यशोमती मैया के नंदलाला में भी यशोदा माता का किरदार निभाया था, जिसमें नेहा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से काफी चर्चा बटोरी थी। नेहा ने परमावतार श्रीकृष्ण में मां लक्ष्मी का भी किरदार निभाया है। नेहा अब ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में त्यागी परिवार की बहू के किरदार में अपने प्रशंसकों का दिल जीत रही है।