Mor Pankh: कृष्ण भगवान को मोर पंख बहुत पसंद हैं। मोर पंख घर की वास्तु दोषों को दूर करता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत भी करता है। आज हम आपको घर में मोर पंख रखने की सही जगह क्या कौनसी होती हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं
माना जाता है कि देवताओं को मोर पंख बहुत अच्छे लगते हैं। यह खासतौर से भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाना चाहिए। मोर पंख वास्तु के लिए बहुत ही उपयोगी होता हैं। इसे घर में रखने से कई वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। बता दें, मोर पंख घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही मोर पंख घर से नकारात्मक ऊर्जा निकालने में सहायता करता हैं। आइए जानते हैं कि घर में सुख और सौभाग्य लाने के लिए मोर पंख किस दिशा में रखना चाहिए।
Mor Pankh इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है
माना जाता है कि, मोर पंख में सभी नवग्रहों का वास होता हैं। इसलिए इसे घर में रखना अच्छी बात है। मोर पंख रखने से घर में सुख-शांति आती है और हर संकट दूर होता है। मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि वे वास्तु के अनुसार होते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और अच्छा वातावरण बना रहता है।
मोर पंख फिजूलखर्ची से बचाने में मददगार
मोरपंख के कुछ उपाय आपको राहत दे सकते हैं। जैसे आप पैसे नहीं टिकते हैं या फिजूल खर्च करते हैं। पूजा स्थल पर मोरपंख रखने से आपको विशेष लाभ मिलता हैं। मोरपंख को घर के पूजा स्थान या मंदिर में रखने से मोरपंख धन को अपनी और आकर्षित करता है। इससे परिवार में भी मधुर संबंध बनते हैं।
कालसर्प दोष से मिलता है छुटकारा
यदि कुंडली में कालसर्प दोष हो तो मोरपंख का उपाय भी बहुत प्रभावी होता है। ऐसे में जातक को अपने तकिए के नीचे सात मोरपंख रखने चाहिए। ये मोर पंख उपाय काल सर्प दोष को दूर करते हैं।
मोर एक बहुत ही खूबसूरत पंछी हैं। ज्योतिष, पुराण, वास्तु, धर्म और संस्कृति में mor pankh का अधिक महत्व हैं। मोर पंख घर में घर में रखने से बहुत से लाभ होते हैं। आज हम आपको इसके 24 लाभों के बारे में बताने वाले हैं।
1. पौराणिक काल में महर्षियों ने इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे थे।मोर की मोर, मयूर, पिकॉक जैसे सुंदर नामो से जाना जाता हैं। ठीक उसी तरह उनके पंख भी उतने ही सुंदर होते हैं। हमारे देवी-देवताओं को भी मोर पंख बहुत प्रिय हैं, जैसे मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय और श्री गणेश।
2. बुरी चीजों से बचाता हैं
अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के सुंदर पंखों को लगाते हैं क्योंकि मोर के पंख बुरी शक्तियों और बुरी चीजों से घर को बचाते हैं।
3. नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है
भारत के लोगों के लिए मोर पंख जितना अधिक महत्व हैं उतना ही दूसरे देश में भी इसका महत्व हैं। हमारे यहां मानते हैं कि, मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सबसे अच्छा होता है।
4. शुभ चिन्ह
पश्चिमी देशों ने 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मोरपंख को दुर्भाग्य का सूचक मान लिया था। लेकिन मोर पंख को शुभता पता लगने के बाद, उसे शुभ चिन्ह के रूप में अपना लिया गया।
5. ग्रीक कहानियों में मोर को हेरा से संबंधित बताया गया है। हेरा के अनुसार आर्गस, जिसकी सौ आंखें थीं, उसने मोर की रचना की थी !
6. यही कारण है कि, ग्रीक लोगों ने मोर के पंखों को स्वर्ग और सितारों की निगाहों से जोड़ा।
7. हिंदू धर्म में मोर को विद्या की देवी सरस्वती और धन की देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।
8. खुशहाली और धन धान्य
लक्ष्मी को सौभाग्य, खुशी, धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी की इन्हीं विशेषताओं को हासिल करने के लिए मोर के पंखों का प्रयोग किया जाता है। बांसुरी और मोर पंखों को घर में रखने से संबंधों में प्रेम का भाव आता है।
9. अध्यात्म का प्रतीक क्वान-यिन हैं। जिसका मोर से खास रिश्ता होता हैं। क्वान यिन : क्वान-यिन प्रेम, प्रतिष्ठा, धीरज और स्नेह का प्रतिक होता है। कई देशों के लोगों के मुताबिक मोर पंख से नजदीकी अर्थात क्वान-यिन से समीप मन जाता हैं।
10. आपके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो रहा हैं। तो आप अपने शयनकक्ष में मोरपंख रख दें। ये करने से पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाता हैं।
11. शत्रुता समाप्त करनी हो तो मंगलवार या शनिवार की रात्रि में उस शत्रु का नाम मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से लिखकर उसे घर के पूजा स्थल में रख दें. सुबह उठकर उसे चलते पानी में प्रवाहित करें।
12. वास्तुशास्त्र के अनुसार, Mor Pankh को घर की दक्षिण दिशा में स्थित तिजोरी में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी ।
13. राहु का दोष होने के बाद मोरपंख को घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार में लगा दें।
14. यदि आपके घर में मोरपंख है, तो कोई बुरी शक्ति घर में नहीं आ सकती। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालकर सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है।
15. वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में मोरपंख रखने से सभी दोष दूर होते हैं।
16. Mor Pankh घर के पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दीवार में या डायरी के अंदर रखने से आपको राहु कभी भी भी परेशान नहीं करता। साथ ही आपके घर में रखने से परिवार के सदस्यों की सेहत बहुत ही अच्छी रहती है।
17. ग्रहों का बुरा प्रभाव होने पर मोरपंख पर 21 बार ग्रह मंत्र बोलकर पानी डालकर इसे उस स्थान पर रखें जहां से यह आपको दिखाई देता है।
18. आर्थिक लाभ के लिए आप मंदिर जाकर मोरपंख को राधा कृष्ण के मुकुट में डालकर 40 दिन बाद इसे तिजोरी या लॉकर में रखें।
19. नवजात शिशु को Morpankh चांदी के ताबीज पहनाना ने से ये आपके बच्चे को बुरी नजर से बचाता हैं।
20. घर के मुख्य द्वार पर तीन Morpankh लगाकर ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें, फिर गणेश जी की मूर्ति उसके नीचे रखें।
21. आग्नेय कोण में मोर पंख लगाकर वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं। कृष्ण भगवान की फोटो भी ईशान दिशा में रखकर उसपर मोरपंख को पर लगाएं।
22. बौद्ध धर्म के अनुसार, मोर अपने पंखों को पूरी तरह से खोल देता है, इसलिए पंखों को विचारों और सिद्धांतों में खुलेपन का प्रतीक माना जाता है।
23. ईसाई धर्म में मोर के पंख पुनर्जीवन, अमरता और अध्यात्मिक शिक्षा से संबंध रखता हैं।
24. इस्लाम में मोर के सुंदर पंख जन्नत के दरवाजे के बाहर एक सुंदर शाही बगीचे का प्रतीक हैं।
