22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा भारत राममय हो चूका हैं। देश के हर प्रमुख मंदिर, दुकान, घर, सड़क और रास्ते पर सिर्फ भगवान राम की पूजा दिख रही है। इस पावन दिन आप घर में भगवान राम की पूजा अर्चना करें । बता दें, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में कुल 121 पुजारी उपस्थित रहेंगे।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Toggleहिंदू धर्म परंपरा में प्राण प्रतिष्ठा को एक पवित्र अनुष्ठान माना गया है, जो किसी देवता या देवी का आह्वान कर मूर्ति या प्रतिमा को पवित्र या दिव्य बनाने के लिए किया जाता है। प्रतिष्ठा का अर्थ है ‘स्थापना जबकि “प्राण” का अर्थ है जीवन। ऐसे में, “प्राण शक्ति की स्थापना” या “देवता को जीवंत स्थापित करना” प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है।
ये भी देखें: भूकंप हो या बाढ़ 1 हजार साल तक खड़ा रहेगा राम मंदिर, जानें कैसा होगा यह कमाल !
पूजा विधि (Shri Ram Puja Vidhi)
- इस शुभ दिन आप जल्दी उठ कर स्नान लें। साथ ही स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
- अपने घर में बने भगवान राम के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- इसके बाद मंदिर में स्थापित देवी- देवताओं को स्नान करें। स्नान के बाद देवी- देवताओं को साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
- भगवान राम की तस्वीर या प्रतिमा पर फूल और तुलसी का पत्ता अर्पित करें।
- साथ ही भगवान राम फल भी अर्पित करें।
- आप व्रत रख सकते हैं तो इस दिन अवश्य व्रत रखे।
- अपनी इच्छानुसार भगवान को सात्विक चीजों का भोग लगाएं
- इस दिन भगवान राम की आरती करें।
- आप रामायण, रामचरितमानस, रामरक्षास्तोत्र और श्री राम स्तुति का पाठ भी कर सकते हैं।
भगवान का नाम स्मरण करना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम भी बोल सकते हैं। राम नाम का जप करने के लिए कोई नियम नहीं हैं। आप कहीं भी राम नाम का जप कर सकते हैं।
पूजा सामग्री लिस्ट
- श्री राम जी का चित्र अथवा मूर्ति
- पुष्प
- नारियल
- सुपारी
- फल
- लौंग
- धूप
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- चंदन
- मिष्ठान
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए हैं । यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Good Reader Hub इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले किसी संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें ।