डिब्बे बंद दाल को किड़ लगने से कैसे बचाये? इन टिप्स से नहीं लगेगी किड़

dal me kide kaise bhagaye

dal me kide kaise bhagaye:दाल एक ऐसी चीज है जिसे लोग महीने भर तक स्टोर करते हैं। बहुत से लोग इसे बंद डिब्बे में रखते हैं जिससे दाल में कीड़ लग जाती हैं। काफी कुछ करने के बावजूद भी किड़ दूर नहीं होती। आज हम दालों से कीड़ों को निकालने का तरीका बताने वाले हैं।


क्यों पड़ जाते हैं दाल में कीड़े ?

लोगों का कहना है कि, बंद पड़े डिब्बे में भी कीड़े पड़ जाते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं वास्तव में नहीं है। बहुत दिनों तक नहीं संभालने की वजह से जब यह नमी के संपर्क में आती है। तो इसमें कीड़े पड़ जाते हैं। यह नमी और मॉनसून की वजह से होते हैं, इसलिए मॉनसून में कीड़े पड़ने का डर अधिक होता है। दरअसल, बरसात में अधिकांश जीवाणुओं की प्रजनन होती है। वातावरण में नमी, गर्मी और ऑक्सीजन के मिश्रण से जीवाणु जीवित होने लगते हैं। दालों में कीड़े या घुन होने का भी यही कारण है।

इसके अलावा, ढक्‍कन ठीक से नहीं बंद होने या गीले हाथों से काम करने से दालों में घुन लग जाती है। यही कारण है कि, हाथ से सामान निकालने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धो लें। हल्की सी नमी भी कीड़ों को जन्म देती है। दालों को घुन से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें स्‍टोरेज में रखें। ध्यान रखे कि, नमी कंटेनर के अंदर नहीं जानी चाहिए। नमी के अंदर जाते ही जीवाणु बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।


किड़ से बचने के देसी उपाय

इससे बचने के लिए कई देसी तरीके हैं। कहा जाता है कि, गर्मी और बरसात के दौरान दालों में नीम की पत्तियां डालकर रखनी चाहिए। बोरिक पाउडर गेहूं, चावल आदि अनाजों में भी मिलाया जाता है। इससे छुटकारा पाने के कई भी तरीके हैं। यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है।


लहसुन की कलियां

बहुत से लोग दाल को एक डिब्बे में महीने भर रखते हैं और उसमें कीड़े लग जाती हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो लहसुन की कलियों को दाल में डाल दें. इससे कीड़े नहीं लगेंगे।


लौंग

लौंग हर घर मिल ही जाती है; इसे दाल के डिब्बे में डाल दें। ऐसा करने से आपके दाल में कीड़े नहीं लगेंगे और इसे काफी समय तक रख सकते हैं।

सरसों का तेल

दाल को डब्बे में डालने से पहले इसे अच्छे से सुखा लें। इससे दाल पूरी तरह से कड़क हो जाती है। थोड़ा सा सरसों का तेल इसमें मिला दे जिससे कीड़े नहीं लगेंगे।


नीम के पत्ते

दाल के डिब्बे में नीम के पत्ते डालने से भी कीड़े नहीं लगते हैं । दाल में कीड़े अधिकतर नमी के कारण होते हैं, इसलिए इसे नमी ना लगने दे।


तेजपत्ता

तेजपत्ता डाल में डालने से भी कीड़े नहीं लगेगे। ऐसा करने से आपकी दाल महीनों तक खराब नहीं होगी।