Dark Chocolate Benefits: हार्ट अटैक से लेकर वेट कंट्रोल करने तक से बचाता है, जानें फ़ायदे

dark chocolate benefits

Dark Chocolate Benefits: कम लोग डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। डार्क चॉकलेट में आम चॉकलेट की तुलना में अधिक कोको होता है, जबकि मिल्क और शुगर की मात्रा कम होती है।

Dark Chocolate Benefits: कम लोग डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। डार्क चॉकलेट में आम चॉकलेट की तुलना में अधिक कोको होता है, जबकि मिल्क और शुगर की मात्रा कम होती है। इसलिए यह नॉर्मल चॉकलेट से अधिक हेल्थी है।
साथ ही, अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चॉकलेट में कुछ तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

समझिए की क्या कहती है रिसर्च

dark chocolate benefits

अमेरिकन जनरल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चॉकलेट में पाए जाने वाले कोको में फ्लेवनॉइक्स मौजूद तत्वों शक्ति, ध्यान और काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। ये भी शरीर पर ऑक्सीडेटिव दबाव कम करते हैं। चलिए जानते हैं कि, 70 प्रतिशत से अधिक कोको चॉकलेट खाने से शरीर को क्या लाभ मिलता है ।

दिमाग की सेहत होती है मजबूत

दरअसल, डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व होता है। जो एकाग्रता, शक्ति और दिमाग की सेहत को बढ़ाता है।

वेट मैनेजमेंट में होता है असरदार

Dark Chocolate में बहुत अधिक कैलोरी होती है। फाइबर भी बहुत होता है। इसलिए, इसे खाने से भूख कम लगती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

हार्ट हेल्थ होता है मजबूत

डार्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और ब्लड फ्लो इंप्रूव करने में बहुत मदद होती है। इसलिए इसे हर दिन खाना चाहिए।

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को सॉफ्ट बनाने में, यूवी से बचाने में और कोलोजन उत्पादन को बढ़ाने में कारगर हैं। रोजाना इसे खाने से स्किन ग्लोइंग होती है और रिंकल्स की समस्या दूर होती है।

स्ट्रेस को करता है कम

रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन में काफी कमी आती है। इससे शरीर में स्ट्रेस कम होता है और शरीर रिलैक्स रहता है।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए हैं और इसे चिकित्सा सलाह या पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञता के विकल्प के रूप में नहीं माना जा सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हालाँकि प्रस्तुत जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।