Dill Leaves : हरे पत्तेदार सब्जियां हमेशा सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। यही कारण है कि, पालक-मेथी जैसी सब्जियां लोगों के आहार में अक्सर शामिल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी डिल लीव्स खाए हैं? इसे आम बोली में सोया साग कहते हैं। अब तक आप इसके रंग को समझ चुके होंगे। हम अक्सर इसे स्वाद और खुशबू के लिए कई पकवान में डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इससे कई समस्याये हल हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रियंका जायसवाल इस विषय में जानकारी दे रही हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Toggleपीरियड और ब्लोटिंग पेन में राहत देते हैं राहत
दिल लीव्स के सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता हैं। इन पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेशन गुण हैं और फाइबर से भरपूर हैं, जो कब्ज को कम करने में मदद करते हैं। पेट फूलने की समस्या इससे दूर होती है। इससे आंतों तक भोजन आसानी से पहुंचता है। इसकी मदद से भोजन आसानी से पचता है। यह हरी पत्तियां आपके आहार में जरूर शामिल करना चाहिए अगर आपको एसिडिटी, खट्टी डकार और दिल का दौरा जैसी हैं।
वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, डी राइबोफ्लेविन, मैंगनीज, फोलेट और आयरन फाइटो एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करने में फायदेमंद माना जाता है। पीरियड्स में दर्द और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है। अनियमित पीरियड से परेशान महिलाओं को भी इससे लाभ मिलता है।
डिल लीव्स ड्रिंक
- पानी दो से तीन कप
- नींबू
- अजवाइन आधा चम्मच
- डिल लीव्स- 1 चम्मच
- सौंफ आधा चम्मच
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आप गैस पर 1 से 2 कप पानी गर्म करें।
- गर्म किए पानी में डिल लीव्स, सौंफ, अजवाइन डालकर उसे अच्छे से पकाएं।
- 10 से 12 मिनट बाद गैस बंद करें और गर्म पानी को थोड़ा ठंडा होने दें।
- इसे छान लें।
- बता दें, यदि आप एसिडिटी के लिए ड्रिंक पी रहे हैं तो आपको इसमें लेमन स्लाइस मिलाना होगा।
ऐसे करें सेवन
- आप डिल लीव्स का सुप बना कर पी सकते हैं।
- डिल लीव्स के पत्ते को सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ग्रीन टी में भी डालकर पी सकते हैं।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए हैं और इसे चिकित्सा सलाह या पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञता के विकल्प के रूप में नहीं माना जा सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हालाँकि प्रस्तुत जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।