Tulsi Ke Fayde : तुलसी के हैरान करने वाले 5 लाभकारी फायदे

Tulsi Ke Fayde

Tulsi Ke Fayde : आयुर्वेद में कई पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का उल्लेख है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। बता दें, उन्ही में से तुलसी एक पौधा है जिसका धार्मिक महत्व है। इसमें औषधीय गुण मौजूद हैं। तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाया जाता हैं। साथ ही इसकी पूजा की जाती हैं। क्या आप जानते हैं? तुलसी धार्मिक महत्व के अलावा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

Tulsi Ke Fayde

तुलसी के पत्ते में औषधीय गुण हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। यही कारण है कि, इसे हर सुबह खाली पेट खाने से आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है। अगर आप अभी तक तुलसी के पत्तों से होने वाले लाभों से अनजान हैं, तो चलिए आपको रोजाना खाली पेट इसे खाने से मिलने वाले कुछ अद्भुत लाभों के बारे में बताते हैं-

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि, हर सुबह खाली पेट तुलसी का एक पत्ता खाने से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिल सकता है।

पाचन के लिए गुणकारी

तुलसी के पत्ते पाचन समस्याओं को दूर करते हैं। खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से पेट में जलन की समस्या और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। साथ ही यह शरीर का pH बनाए रखने में भी मदद करता है।

मुंह की बदबू करे दूर

कई लोगों की सांस दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में तुलसी के पत्तों को हर सुबह खाने से मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं और सांस की बदबू भी दूर होती है।

तनाव में लाभकारी

तुलसी के पत्ते शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ मानसिक समस्याओं में भी प्रभावी हैं। तुलसी के पत्तों में मौजूद एडेप्टोजन स्ट्रेस को नियंत्रित करने मदद करता हैं। साथ ही यह नर्वस को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। ऐसे में तनाव और सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर सुबह खाली पेट दो या तीन तुलसी की पत्ती खाना फायदेमंद होता हैं ।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो हर दिन खाली पेट तुलसी के पत्तों को खा सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते है जो शरीर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए हैं और इसे चिकित्सा सलाह या पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञता के विकल्प के रूप में नहीं माना जा सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हालाँकि प्रस्तुत जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।