Business ideas : यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसमें आपको दस मशीन खरीदने के लिए लगभग ₹5000 प्रति मशीन खर्च करना होगा, लेकिन आपको ना तो दुकान खोलना होगा
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
ToggleBusiness ideas : यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसमें आपको दस मशीन खरीदने के लिए लगभग ₹5000 प्रति मशीन खर्च करना होगा, लेकिन आपको ना तो दुकान खोलना होगा और ना ही घर पर इन मशीनों से उत्पाद बनाना होगा। आपको कुछ भी काम नहीं करना होगा। आपकी टीम सारा काम करेगी और सारे खर्चे काटने के बाद 1.20 लाख महीने की कमाई बड़ी आसानी से होगी।
Business Ideas In India
CASHLESS SHOPPING का चलन पिछले तीन वर्षों में भारतीय बाजार में काफी बढ़ा है। बाजार में लोग सामान खरीदते हैं और UPI से भुगतान करते हैं। सभी इसका लाभ उठाते हैं। ग्राहक को पॉकेट में नोटों का बंडल रखने की जरुरत नहीं होती हैं। दुकानदार के गल्ले में लाखों रुपए नहीं होते, इसलिए चोरी और लूट का खतरा कम हो गया है। इन सबके अलावा बैंक भी इसका लाभ उठाते है। ATM में भीड़ कम हो गयी है। यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों में बैंकों ने बहुत कम नए ATM बनाए हैं। यह परिस्थिति सबके लिए अच्छी है, लेकिन यह एक समस्या भी पैदा करती है, जिसका समाधान बिज़नेस अपॉर्चुनिटी है।
कई बार बाजार में नेटवर्क नहीं चलता, मोबाइल में तकनीकी खराबी आती है या बैंक का सर्वर UPI भुगतान करते समय नहीं चलता। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन UPI भुगतान संभव नहीं है। पैसे को पॉकेट में रखने की आदत समाप्त हो गई। लोगों को ATM की जरूरत है, लेकिन बैंक उन्हें लगातार बंद कर रहे हैं। आप ही इस समस्या को हल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक साथ 10 Micro ATM मशीन खरीदनी होगी। इसके अतिरिक्त 10 Micro ATM ऑपरेटर नियुक्त करने होंगे। सभी को कुछ कैश और मशीन लेकर बाजार में उसे उस स्थान पर ले जाओ जहां सबसे अधिक भीड़ होती है।
आपका Micro ATM ऑपरेटर लोगों को तत्काल आवश्यक धन दे सकता है। Micro ATM व्यवसाय को 24 घंटे में कितने पैसे का ट्रांजैक्शन हुआ है , बल्कि 24 घंटे में कितने अधिक लोगों ने ट्रांजैक्शन किया है। संचालक कंपनी हर ट्रांजैक्शन पर कम से कम ₹8 कमीशन देती है। यदि एक मशीन से सिर्फ सौ ट्रांजैक्शन प्रतिदिन होते हैं, तो सोचिए कि दसवीं मशीन से आपको कितना लाभ होगा।
Unique Business Ideas
कॉलेज के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपना अपना Micro ATM बना सकते हैं। शाम के समय बाजार में सबसे अधिक भीड़ वाले क्षेत्र में अपनी Micro ATM मशीन लेकर पहुंच जाइए। कुछ दिनों में, लोग आपको जानने लगेंगे और UPI भुगतान फेल होने पर सीधे आपके पास चलकर आएंगे।
Business Ideas For Women
भारत में बहुत सी महिलाएं UPI पैमेंट नहीं करती जबकि उनके पास ATM कार्ड होता हैं। महिलाएं ही बाजार में छोटी-छोटी खरीददारी करती हैं। किसी भी बाजार में महिलाएं सबसे अधिक शॉपिंग करती हैं। यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आप ऊपर बताए गए बेसिक बिजनेस आइडिया पर काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको10 मशीन खरीदना और 10 लोगों की टीम को संभालना होगा। तो आप स्वयं Micro ATM मशीन चलाते हैं।
Best Business Ideas In India
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी रिटायर होने के बाद भी कुछ करने की कोशिश करते रहते हैं। आप दस लोगों की टीम बनाओ। इससे आपका दिन भी अच्छा होगा और आप पैसे भी कमाएंगे। आप भी निवेश करके रिटर्न कमाने का विकल्प रखते हैं।
Profitable business ideas in india
जैसा कि ऊपर बताया गया है, Micro ATM संचालित करने वाली कंपनियां हर ट्रांजैक्शन पर औसत आठ रूपए कमीशन देती हैं। यदि एक दिन में सिर्फ सौ लोगों ने एक मशीन से काम किया, तो उस मशीन पर दिन में ₹800 कमीशन मिलेगा। ऐसे एक मशीन से महीने भर में 24 हजार रुपये कमीशन मिलेगा। आपको एक मशीन पर ₹12000 का नेट प्रॉफिट मिलेगा अगर आप ₹12000 मशीन ऑपरेटर को देते हैं। 1810 मशीन पर 1,20,000 रुपये मिलेंगे।